*मसाइले ज़क़ात*
*_जिसके पास 7.5 तोला सोना या 52.5 तोला चांदी या इसके बराबर की रक़म पर साल गुजर गया तो ज़कात फर्ज़ हो गई_*
_*📕 फतावा आलमगीरी,जिल्द 1,सफह 168*_
_*मसलन आज चांदी 39950 रू किलो है यानि 52.5 तोला चांदी 25168 रू की हुई तो अगर आज यानि 27 मई 2018 को कोई इतने रूपये का मालिक है और अगले साल 26 मई 2019 को फिर उसके पास साहिबे निसाब की जो मिल्क बनती है उतनी रकम पायी जायेगी तो उस पर ज़कात फर्ज़ हो गयी अगर चे वो पूरे साल फकीर रहा हो*_
*_औरतों के पास जो ज़ेवर होते हैं उनकी मालिक औरत खुद है तो अगर सोना चांदी मिलाकर 52.5 तोला चांदी की कीमत बनती है तो औरत पर ज़कात फर्ज़ है शौहर पर उसकी ज़कात नहीं शौहर चाहे तो दे और चाहे ना दे उस पर कुछ इलज़ाम नहीं, अगर शौहर अपनी बीवी के ज़ेवर की ज़कात नहीं देता तो औरत जितनी रकम ज़कात की बनती है उतने का ज़ेवर बेचकर अदा करे_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 62*_
_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 391*_
_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 391*_
_*ज़कात 2.5% यानि 100 रुपए में 2.5 रुपए है*_
*_बाप अपनी बालिग़ औलाद की तरफ से या शौहर बीवी की तरफ से ज़कात या सदक़ये फित्र देना चाहे तो बगैर उनकी इजाज़त के नहीं दे सकता_*
_*📕 फतावा अफज़लुल मदारिस,सफह 88*_
*_हाजते असलिया यानि रहने का घर,पहनने के कपड़े,किताबें,सफर के लिए सवारियां,घरेलु सामान पर ज़कात फर्ज़ नहीं है_*
_*📕 फतावा आलमगीरी,जिल्द 1,सफह 160*_
_*एसी फ्रिज बाईक फोर व्हीलर ये सब हाजते असलिया में दाखिल हैं मगर टी.वी हाजते असलिया में दाखिल नहीं है तो अगर किसी के पास 26000 रू की टीवी मौजूद है तो उस पर ज़कात फर्ज़ है, उसी तरह किसी के पास कई मकान हैं और वो सब उसके खुद के रहने के लिए है तो ज़कात नहीं लेकिन अगर किसी मकान में किराएदार को बसा दिया और उसका किराया इतना है कि ये साहिबे निसाब को पहुंच जाए तो किराये पर ज़कात फर्ज़ होगी, उसी तरह दुकान पर तो ज़कात नहीं है मगर उसमे भरे हुए माल की ज़कात है लिहाज़ा सब एहतियात से जोड़कर ज़कात अदा करी जाये*_
*_सगे भाई-बहन, चाचा, मामू, खाला, फूफी, सास-ससुर, बहु-दामाद या सौतेले माँ-बाप को ज़क़ात की रक़म दी जा सकती है_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 60-64*_
*_ज़कात,फित्रा या कफ्फारह का रुपया अपने असली मां-बाप,दादा-दादी,नाना-नानी,बेटा-बेटी,पोता-पोती,नवासा-नवासी को नहीं दे सकते_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 60*_
*_कफन दफन में तामीरे मस्जिद में मिलादे पाक की महफिल में ज़कात का रुपया खर्च नहीं कर सकते किया तो ज़कात अदा नहीं होगी_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 24*_
*_अफज़ल है कि ज़कात पहले अपने अज़ीज़ हाजतमंदों को दें दिल में नियत ज़कात हो और उन्हें तोहफा या क़र्ज़ कहकर भी देंगे तो ज़कात अदा हो जायेगी_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 24*_
*_अफज़ल है कि ज़कात व फितरे की रक़म जिसको भी दें तो कम से कम इतना दें कि उसे उस दिन किसी और से सवाल की हाजत ना पड़े_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 66*_
*_हदीस में है कि रब तआला उसके सदक़े को क़ुबूल नहीं करता जिसके रिश्तेदार मोहताज हो और वो दूसरों पर खर्च करे_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 65*_
*_तंदरुस्त कमाने वाले शख्स को अगर वो साहिबे निसाब ना हो तो उसे ज़कात दे सकते हैं पर उसे खुद मांगना जायज़ नहीं_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 61*_
*_किसी पर 1 लाख रुपए क़र्ज़ हैं उसको कहीं से 1 लाख रुपए मिल गए अगर वो अपना क़र्ज़ नहीं चुकाता तो बुरा करता है मगर अब भी उपर ज़कात फर्ज़ नहीं है_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 15*_
*_जिसके पास खुद का मकान,दुकान,खेत या खाने का गल्ला साल भर के लिए मौजूद हो मगर वो साहिबे निसाब ना हो तो उसे ज़कात व फित्रा दे सकते हैं_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 62*_
*_काफिर व बदमज़हब को ज़कात फित्रा हदिया तोहफा कुछ भी देना नाजायज़ है अगर उनको ज़क़ात व फितरे की रकम दी तो अदा ना होगी_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 63-65*_
_*सुन्नी मदारिस को ज़कात व फित्रा दे सकते हैं मगर बदअक़ीदों के मदारिस को ज़कात व फित्रा नहीं दे सकते अगर देंगे तो अदा नहीं होगी*_
*_पालिसी या F.D. अपने नाम है तो ज़कात फर्ज़ है लेकिन अपनी नाबालिग औलाद को देकर उनको मालिक बना दिया या उनके नाम से फिक्स किया तो ज़कात नहीं_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 11*_
*_ज़कात व फित्रा बनी हाशिम यानि कि सय्यदों को नहीं दे सकते_*
_*📕 बहारे शरीअत,हिस्सा 5,सफह 63*_
_*अगर कोई सय्यद साहब परेशान हाल हैं तो उनकी मदद करना मुसलमान पर ज़रूरी है उनकी मदद अपने असली माल से करें ज़कात व फित्रा से नहीं*_

No comments:
Post a Comment