[Latest News][6]

10

Translate

हलाला के मुताल्लिक चारो इमामो का फतवा ......

 
.....

1] ईमाम अबू हनीफा रहिमाहुल्लाह......
۞ ईमाम इब्ने अबि शैबा रहिमाहुल्लाह फरमाते है :
وذُکِرَ أَنَّ أَبَا حَنِیفَۃَ قَالَ : إِذَا تَزَوَّجَہَا لِیُحِلَّہَا ، فَرَغِبَ فِیْہَا فَلاَ بَأْسَ أَنْ یُمْسِکْہُا۔
ईमाम अबू हनीफा रहिमाहुल्लाह का क़ौल ये जिक्र किया गया है कि : जब आदमी , औरत के साथ हलाला के गर्ज़ से शादी करे फिर आदमी को वो औरत मरगूब (पसंद) हो जाये तो उसको अपने पास ठहराने मे कोई हर्ज नहीं।
[मुसन्नफ इब्ने अबि शैबा हदीस नंबर : 37347]
۞ ईमाम इब्ने क़ुदामा रहिमाहुल्लाह फरमाते है :
وسواء قال: زوجتكها إلى أن تطأها. أو شرط أنه إذا أحلها فلا نكاح بينهما، أو أنه إذا أحلها للأول طلقها شَرَطَ أَنَّه إذا أحَلَّها فلا نِكَاحَ بينهما ، أو أنَّه إِذا أَحَلَّها للأول طَلَّقَها . وحُكى عن أبى حنيفة أنَّه يَصحُ النكاح ، وينطل الشرط.

ख्वाह उसने कहा : मैने उसका निकाह तुमसे किया , यहाँ तक की तुम उससे जिमा कर लो , या उसने ये शर्त रखी की अगर वो उसे हलाल कर दे तो उनके दरमियान निकाह नहीं होगा या ये की उसे पहले हलाल कर देगा। ईमाम अबू हनीफा रहिमाहुल्लाह से मरवी है की निकाह सहीह है और शर्त बातिल है।
[अल-मुगनी लिबने क़ुदामा जिल्द : 10 , सफा : 49 , रक़म नंबर : 1178]

2] ईमाम शाफई और ईमाम मालिक रहिमाहुल्लाह........
۞ ईमाम इब्ने क़ुदामा रहिमाहुल्लाह लिखते है :
وجملته أن نكاح المحلل حرام باطل، في قول عامة أهل العلم؛ منهم الحسن والنخعي، وقتادة، ومالك، والليث، والثوري، وابن المبارك، والشافعي، وسواء قال: زوجتكها إلى أن تطأها. أو شرط أنه إذا أحلها فلا نكاح بينهما، أو أنه إذا أحلها للأول طلقها شَرَطَ أَنَّه إذا أحَلَّها فلا نِكَاحَ بينهما ، أو أنَّه إِذا أَحَلَّها للأول طَلَّقَها . وحُكى عن أبى حنيفة أنَّه يَصحُ النكاح ، وينطل الشرط . وقال الشافعى في الصورتين الأوليين : لا يَصحُ
निकाह ए हलाला अकसर अहले इल्म के क़ौल के मुताबिक हराम और बातिल है , हलाला को बातिल कहने वालों मे "ईमाम हसन बसरी रहिमाहुल्लाह , ईमाम इब्राहिम नखई रहिमाहुल्लाह , ईमाम कतादा रहिमाहुल्लाह , ईमाम मालिक रहिमाहुल्लाह , ईमाम लैस बिन सआद रहिमाहुल्लाह , ईमाम सुफियान सूरी रहिमाहुल्लाह , ईमाम अब्दुल्लाह इब्ने मुबारक रहिमाहुल्लाह , ईमाम शाफई रहिमाहुल्लाह" जैसे बड़े बड़े अईम्माह है। ख्वाह उसने कहा : मैने उसका निकाह तुमसे किया , यहाँ तक की तुम उससे जिमा कर लो , या उसने ये शर्त रखी की अगर वो उसे हलाल कर दे तो उनके दरमियान निकाह नहीं होगा या ये की उसे पहले हलाल कर देगा। ईमाम अबू हनीफा रहिमाहुल्लाह से मरवी है की निकाह सहीह है और शर्त बातिल है , जबकी ईमाम शाफई रहिमाहुल्लाह ने दोनो शर्तो के बारे मे कहा : ये सहीह नहीं है।
[अल-मुगनी लिबने क़ुदामा जिल्द : 10 , सफा : 49 , रक़म नंबर : 1178]

3] ईमाम अहमद बिन हम्बल रहिमाहुल्लाह......
۞ इसहाक बिन मंसूर रहिमाहुल्लाह फरमाते है की :
« قلت : سئل سفيان عن رجل تزوج امرأة وهو يريد أن يحلها لزوجها، ثم بدا له فأمكسها؟ قال: ”لا يعجبني إلا أن يفارق ويستقبل نكاحاً جديداً“ . قال أحمد: ”جيد“.
قال إسحاق: لا يحل له أن يمسكها لأن المحلل لم تحل له عقدة النكاح.
قلت : قيل فإن فارقها، أتحل لزوجها الأول؟ قال: ”لا“ . قال ”أحمد: جيد“. »

मैने (ईमाम अहमद बिन हंबल रहिमाहुल्लाह से) कहा : सुफियान सूरी रहिमाहुल्लाह से सवाल हुआ की : एक सख्श ने एक (तीन तलाक याफ्ता) औरत से शादी की और वो उसके पहले शौहर के लिए हलाल करने की नियत रखे हुए था , लेकिन बाद मे उसका मन बदल गया और वो उसे हमेशा बीवी बनाकर रखना चाहे तो उसके बारे में क्या हुक्म है ? सुफियान सूरी रहिमाहुल्लाह ने जवाब दिया : मेरे नज़दीक ये ठीक नहीं है इल्ला की वो उस औरत को छोड़ दे और नये सिरे से उससे निकाह करे। इस पर ईमाम अहमद बिन हम्बल रहिमाहुल्लाह ने कहा : ये दुरुस्त जवाब है।
इसहाक बिन मंसूर कहते है की : उसके लिए उस औरत को बीवी बनना उसके लिए हलाल नहीं था क्यूंकि हलाला की नियत के सबब निकाह मुनक्किद हुआ ही नहीं था।
इसहाक बिन मंसूर कहते है की : मैने (ईमाम अहमद बिन हम्बल रहिमाहुल्लाह से) कहा : सुफियान सूरी रहिमहुल्लाह से कहा गया की : अगर हलाला की नियत से शादी करने वाला शौहर उस औरत को छोड़ दे तो क्या अब ये औरत अपने पहले शौहर के लिए हलाल हो जाएगी ? तो सुफियान सूरी रहिमाहुल्लाह ने कहा : "नहीं" , इस पर इमाम अहमद बिन हम्बल रहिमहुल्लाह ने कहा : ये दुरुस्त जवाब है।
[मसाइल अहमद वा इब्ने रावियाह जिल्द : 4 , सफा : 1847-1848 , रक़म नंबर : 1227]

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

अहले सुन्नत व-जमात-कास्की,नेपाल . Powered by Blogger.

Search This Blog

हामीलाई अनुसरण गर्नुहोस्

Start typing and press Enter to search