कर्नल मुअम्मर गद्दाफी ✍Syed Faizan Siddiqui
#HeroOfLibya
#HeroOfWorld
#GreenBookRevolution
जन्म ( 7 जून 1942 )
मृत्यु ( 20 अक्टूबर 2011 )
जन्म और परिवार –
मोहम्मद गद्दाफी 7 जून 1942 को पश्चिमी लीबिया के रेगिस्तानी इलाके शिरदे के एक टाम्ब में पैदा हुए, उनके वालिदेन बेहद गरीब थे, मुअम्मर गद्दाफी के वालिद मोहम्मद अब्दुस्सलाम बिन हामिद ऊँट और बकरियां चराते थे, उसनके वालिद का इन्तेकाल 1985ई में हुआ, मुअम्मर गद्दाफी के वालिदा का नाम आयशा था जो एक गरीब खातून थी, मुअम्मर गद्दाफी के वालिदा का इन्तेकाल 1978ई में हुआ,
बचपन से ही मुअम्मर गद्दाफी ने लीबिया पर युरेपियन कालोनी के तसद्दुत के देखा था, अपने लड़कपन में उन्होंने अपने मुल्क को इटली के हाथों गुलाम होते देखा था, साल 1945 ई में लीबिया फिर एक मर्तबा बर्तानिया और फ़्रांसीसी फौजियों के कब्ज़े में अगया,
इब्तेदाई तालीम –
मोहम्मद गदाफी की इब्तेदाई तालीम मजहबी माहोल में हुई, जिन्हें इलाके के ही एक इस्लामिक स्कूल ने तालीम दी, बदहाली के बावजूद मुअम्मर गद्दाफी के वालिद ने उन्हें तालीम दिलवाई, इब्तेदाई तालीम हासिल करने के लिए मुअम्मर गद्दाफी अपनी वालिदेन से दूर रहा करते थे, वो हफ्ते भर मस्जिद में रहते थे और वहीँ रातों में सो जाते थे, और हफ्ते के आखिर में 30 किलो मीटर का सफ़र कर के अपने वालिदेन से मिलने जाते थे, मुअम्मर गद्दाफी के तालीम की दिल चस्पी उनके इलाके के बच्चों के लिए मिसाल थीं, बाद में उनके वालिद को सेन्ट्रल लीबिया में एक नौकरी मिली और वहीँ मुअम्मर गद्दाफी को सेकेंडरी में एडमिशन मिला और उस स्कूल में मुअम्मर गद्दाफी की तालीम की काफी प्रसंशा हुई, यहाँ उनके कई दोस्त बने, बल्कि उनके साथ मुअम्मर गद्दाफी ने अरब दुनिया में होने वाले सियासी और जंगी उथल पुथल का जायजा लिया, साल 1948ई में अरब इसराइल की होने वाली जंग, 1951 में मिस्र का इन्कलाब, 1956 का सीज क्क्रेईसेज भी उन्होंने देखा,
मिलिट्री ट्रेनिंग –
मुअम्मर गदाफी ने ” benghazi university of libya ” में तारीख का अध्यन किया, मुअम्मर गद्दाफी के रिकॉर्ड के मुताबिक़ 1963 ई में उन्होंने benghazi university of libya के ही रॉयल मिलेट्री ट्रेनिंग में अपनी ट्रेनिंग स्टार्ट कर दी, लीबिया में उस वक़्त मिस्र अफ्वाज को बरतानवी मिलिट्री की तरफ से ट्रेनिंग दी जाती थी, जिस पर मुअम्मर गद्दाफी काफी नाराज रहा करते थे और इसी नाराजगी और गुस्से की वजह से उन्होंने अंग्रेजी जुबान का इस्तेमाल ही तर्क कर दिया था, साल 1965 में मुअम्मर गद्दाफी ने मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएशन किया और आर्मी सिग्नल कोर्ट्स में कोम्मुनिकाशन ऑफिसर की पोस्ट हासिल की , अप्रेल 1966 में मुअम्मर गद्दाफी को यूनाइटेड किंगडम में आगे की ट्रेनिंग के लिए चुना गया, इस दौरान मुअम्मर गद्दाफी की अग्रेजी बर्तानिया और बर्तानिया मिलिट्री के अहेल्कारों के साथ नाराजगी और गुस्सा बढ़ता ही गया, बहरहाल वो किसी ना किसी तरह लन्दन में दिन गुज़ारने के बाद वो काफी खुश फक्र के साथ अपने मुल्क वापस लौटे,
लन्दन से वापस अपने वतन लौटने के बाद –
लीबिया में सियासी उथल पुथल और मुअम्मर गद्दाफी के बढ़ते कदम –
1960 के बाद लीबिया के सदर इदरिस के हुकूमत की लोकप्रियता रोजाना कम होने लगी, करप्शन और कबाइलियों की बगावत बढ़ने लगी, कुछ वर्षों के बाद 1967 में होने वाली 6 दिन के जंग के दौरान मिस्र की इस्राइल के हाथ शिकस्त हुई, लीबिया में बहुत असर अंदाज हुई, लीबिया की अवाम ने इदरीश हुकूमत को इस्राइल का हिमायती पाया जिसके बाद लीबिया के बिल गाजी समेत कई इलाकों में मगरिब मुखालिफ एहतेजाज शुरू किये, लीबिया के वर्करों ने मिस्र आइल टर्मिनस बंद कर दिए, ऐसे में मुअम्मर गद्दाफी के फ्री ओफ्फिसर मूवमेंट भी काफी ताकतवर हो चुकी थी,
मुअम्मर गद्दाफी के ज़िन्दगी के संघर्ष –
लीबिया के साबिक सरबराह मुअम्मर गद्दाफी एक ऐसा लीडर जो ना सिर्फ अफ्रीका बल्कि अरब मुमालिक के इत्तिहाद का खवाब देखा था, तनाजात और ताजादाद से भरपूर ज़िन्दगी गुजारने वाले लीबिया के साबिक रहनुमा कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की ज़िन्दगी सराहनिय है, अफ़सोसनाक सवाल और दर्दनाक मौत अपने आप में एक इतिहास है, मुअम्मर गद्दाफी हक परस्ती के साथ काफी अरसे तक अरब रहनुमा रहे, 42 साल पहले एक नौजवान फौजी अफसर के हैसियत से हुकूमत पर कब्ज़ा कर के लीबिया के हुक्मरान बने, सबसे पहले नजर डालते हैं मुअम्मर गद्दाफी की शुरूआती ज़िन्दगी पे,
सियासी ज़िन्दगी –
तालीमी दौर के दौरान मुअम्मर गद्दाफी ने सियासत में दिलचस्पी दिखानी शुरु कर दी, इस सिलसिले में उनके सियासी हीरो मिस्र के सदर जमाल अब्दुल नासिर बने, मिस्र के साबिक सदर जमाल अब्दुल नासिर मगरीबी कलूनिज और यहूदियत के कट्टर विरोधी थे, मिस्र के सदर अब्दुल नासिर की किताब “philosophy of the revolution “ ने मुअम्मर गद्दाफी के ज़िन्दगी में इंक़लाब ला दिया, अक्तूबर 1961ई में मुल्क में हो रहे एहतेजाज में हिस्सा लेना शुरू कर दिया, इस दौरान सीरिया से अरब जमुरिया का अलग होने के दौरान हुए एक एहतेजाज के मौके पर मुअम्मर गद्दाफी ने एल्कोहल फरोख्त करने वाली एक होटल के शीशे तोड़ दिए, जिसके बाद वो मुकामिया इंतेजामिया के तवज्जो का मरकज बने लेवकिन उन्हें सभा से अपने परिवार समेत निकाल दिया गया, इसके बाद मुअम्मर गद्दाफी मिश्रातम दाखिल हुए और उन्होंने अपनी तालीम जारी रखी, और किसी भी सियासी पार्टी में शामिल होने से साफ़ इनकार कर दिए,
लीबिया के इक्तेदार पर कब्ज़ा –
साल 1969 में लीबिया के सदर इदरीश तुर्की और यूनान के दौरे पे रवाना हुए, उस वक़्त मुअम्मर गद्दाफी ने इस मौके को गलीमत जाना और 1 सितम्बर 1969 को मुअम्मर गद्दाफी ने लीबिया के एयरपोर्ट, पोलिस डिपोट, रेडिओ स्टेशन और सरकारी दफ्तरों पे कब्ज़ा कर लिया , इसी तरह उन्हों अपने साथियों के साथ पुरे लीबिया के हुकूमत पे कब्ज़ा जमा लिया, जूनियर ओफ्फिसर के पोस्ट में ही मुअम्मर गद्दाफी ने अपने दीगर साथी फौजी अफसरों के साथ मिलकर फ्री ऑफिसर मूवमेंट को मजीद ताकतवर बनाया और लीबिया के शाह इदरीश के खिलाफ बगावत करते हुए बगैर ख़ून बहाए इख्तेदार पर कब्ज़ा करने का कारनामा अंजाम दिया, कामयाब बगावत के बाद revolutionary command council libya के चेयरमैन और libyan army के chief of the armed forces मुन्ताकिब हुए और लीबिया को libyan arab republic का नाम दिया,
लीबिया के सरबराह होने के बाद मुअम्मर गद्दाफी की सरगर्मियां –
हुकूमत पे काबिज़ होने के बाद मुअम्मर गद्दाफी ने लीबिया में अपने तरीके से कानून नाफ़िज़ कराया, मुअम्मर गद्दाफी का सियासी फल्फासा इसलिए मुनफ़रिद था की वह उनका खुद का था और और दुनिया में चल रहे कम्युनिज्म से अलग था, इस मुहीम को दुनिया में तीसरी आर्मी थ्योरी के तौर पे देखा गया , अरब कौम परस्ती की इस सरपरस्त को अपने इक्तिदायी दौर में इस वजह से मकबूलियत भी हासिल हुई, मुल्क भर में हो रहे गैर इस्लामी सरगर्मियों को बंद कर दिया गया, शराब और जुये पर पाबंदी लगा दी गयी, 1977 में “Great Socialist People's Libyan Arab Jamahiriya” के नाम से एक ऐसा निजाम बनाया जिस बजाहरे इख्तियाद्रात आवाम पर मुस्तामिल हजारों कमेटियों के हाथ में थे लेकिन मुअम्मर गद्दाफी ही तमाम इखितियारत का सर चश्मा थे, गद्दाफी के अपने लोगों में बड़ा असर था, और तेल पैदा करने वाली मुमालिक की OPEC में भी कर्नल ने अपने काफी हिमायती पैदा कर लिए थे, जिसकी वजह से 70 की दहाई में तेल के पैदावार की कमी कर के अमेरिका और यूरोप को भी इस तबानाई का शिकार कर दिया था, कर्नल गद्दाफी 70 की दहाई से ही अरब कौम परस्ती के आलमबरदार रहे, उन्होंने लीबिया को उस वक़्त के मिश्री और शामी रहनुमाई के साथ मुहाय्दों में भी मुन्सलिफ किया, 1988 में जब लोकर बी ने जहाज को तबाह करने का इल्जाम लीबिया के बासिंदों पे लगा तो मुअम्मर गद्दाफी ने उनको आर्मी अदालत के हवाले करने से इनकार कर दिया, उसके बाद सयुंक्त राष्ट्र से लीबिया बहुत सारी पाबंदियां लगा दी गयीं, ऐसे वक़्त पे अरब मुल्कों ने उस वक़्त लीबिया के हिमायती से दुरी कर ली, उसके बाद मुअम्मर गद्दाफी ने अरब कौम परस्ती को छोड़ कर अफ़्रीकी अवाम की तरफ अपनी हिमायती की कोश्सिशें शुरू कर दी. कर्नल मुअम्मर गद्दाफी दुनिया भर के मुक्तलिफ़ आज़ादी तहरीक के हिस्सा बने, जिनमे “ तंजीम आजादी ए फिलिस्तीन “ और अफ़्रीकी मुस्लिम तन्जिमी शामिल हैं, अपने अंदाज़ ए हुक्मरानी की वजह से दुशमन देश अम्रीका और यूरोपी देशों की नींद की हराम कर दिए, मगरीबी देश मुअम्मर गद्दाफी को अपने लिए खतरा समझने लगे और सयुंक्त राष्ट्र ने 1979 से 2006 तक लीबिया को दहशतगर्दी को बढ़ावा देने वाले मुमालिक के लिस्ट में रखा, 1986 में भी संयुक्त राष्ट्र ने बर्लिन धमाकों के रद्दे अमल में कर्नल गद्दाफी के रहने की जगह और लीबिया के एक बड़े इलाके पे बमबारी की थी जिसमे कर्नल गद्दाफी की बेटी हालाक हो गई ।
साल 2000 के बाद के हालात-
2003 में ईराक में सद्दाम हुसैन के हुकूमत के बाद कर्नल मुअम्मर गद्दाफी ने अपनी आर्मी तन्हाई ख़त्म करने का फैसला किया, और लोकर बी जहाज़ का मुकद्दमा इस्कोटलैंड के कानून के तहत हालैंड में हल करने की रजामंदी जाहिर की, जबकि लीबिया ने लोकर बी धमाके में मरने वाले परिवारों को हर्जान के तौर पे कई अरब डॉलर भी दिए थे, चंद माह बाद ही मुअम्मर गद्दाफी ने लीबिया के जौहरी हथियार के प्रोग्राम को ख़त्म करने का एलान किया, उसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने भी लीबिया पर से पाबंदिय हटा दी,
अरब क्यादत की जानिब से मुअम्मर गद्दाफी के अक्सर अरब रहनुमाओ से एक्तेलाफ रहे हैं, काय्राह मे अरब लीग के प्रोग्राम के दौरान गद्दाफी की सऊदी के बादशाह अब्दुल्लाह से सरे आम तू तू मैं मैं हुई थी, कर्नल गद्दाफी की उमर 68 साल की थी और उनके जाननशीनों के हवाले से कहा जाता है की वह अपने बेटे सैफ़ुल इस्लाम गद्दाफी को तैयार कर रहे थे, उन्होंने लीबिया में अपनी बड़ी से बड़ी सोशल जमात के साथ आवाम की रहनुमाई और इस्लाम के उसूल को पाबंद किये, अपने पुरे दौर इख्तेदार में अपने खिलाफ होने वाली किसी भी विरोधी देशों की साज़िश में ज़रा भी रहम नहीं दिखाई, 2011 के आगाज में बादशाही निजाम कायम की, इसी दौरान विरोधी देशों की साज़िश की तहरीक अरब देशों से होते हुए जब लीबिया में कर्नल मुअम्मर गद्दाफी से टकराई तो इस तहरीक को सख्त रियासती निजामत का सामना करना पड़ा, और ये विरोधी तहरीक रियासती ताक़त के आगे बेबस दिखने लगी, लेकिन अमेरिका और दुसरे नेटो मुमालिक ने संयुक्त राष्ट्र के हिमायत से लीबिया पे चढ़ाई कर दी और विरोधी को हर तरह की इमदादी मदद की और खुद भी लीबिया पे फिजाई हमले शुरू कर दिए, 30 अप्रेल 2011 को बाबुल अजीजिया कंपाउंड पर नेटो के फिज़ाई हमले में कर्नल गद्दाफी के सबसे छोटे बेटे और एक नवासी और दो पोते मारे गए, 29 अगस्त को कर्नल गद्दाफी की अहलिया साफिया और बेटी आयशा और दो बेटे सरहद छोड़ के पडोसी मुल्क अल-जजायेर चले गए, आयशा गद्दाफी की एक बेटी बाबुल अजेजिया पे अमेरिका के नेटो हमले में मारी गयी थी, 1970 में शाफिया नामी खातून से गद्दाफी ने शादी की थी, जिस से गद्दाफी 7 बच्चे हैं, जिसमे से एक आयशा गद्दाफी मुअम्मर गद्दाफी की एकलौती शाहिब्जादी हैं, पेशे से वकील थीं और साबिक इराकी सदर सद्दाम हुसैन के गिरिफ्तारी के बाद उनका दिफ़ा करने वाले वकीलों में से एक वाकील आयशा गद्दाफी थीं,
जब अमेरिका ने नेटो मुमालिक को साथ मिलाकर लीबिया पे हमला किया और मुअम्मर गद्दाफी की हुकूमत ख़त्म की उस वक़्त उस हमले की तरह तरह के अफवाह उड़ाई गयी, दुनिया की आँखों में धुल झोंकने और खुद के हमले को जायज शाबित करने के लिए अमेरिका ने कई झूट बोले, कुछ लोग कहते हैं की अमेरिका ने विरोधियों पे उठाए जाने वाले कदम की वजह से हमला किय, जबकि कुछ लीबिया के तेल झाखिरे को हमले की अहम् वजह बतायी, लेकिन कुछ दूर अंदेश ऐसे भी लोग थे जो समझते थे की ये हमला सिर्फ और सिर्फ गोल्ड से तेलों की फरोख्त के लिए हुई, हिलेरी किलिंटन की 3000 से ज्यादा ईमेल से पता चलता है की असल वजह की क्या थी, और अमेरिका की लीबिया पे होने वाले हमले की भी असल वजह सामने आगयी, हिलेरी क्लिंटन के ईमेल से पता चलता है की लीबिया कर्नल मुअम्मर गद्दाफी एक नई करेंसी लांच करवाना चाहते थे, जिसकी बुनियाद सोने पे रखी जानी थी, गद्दाफी ये जानते थे अगर हम बिखरे तो मेरा ये ख्याल मेरी तबाही होगी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, फौजी हमलों के चाँद महीने बाद ही उन्होंने तमाम मुस्लिम और अफ़्रीकी मुमालिक को दावत दी की आयें सोने और चांदी की हकीकी दौलत पे कारोबार करें, और अपना तेल डॉलर्स के बजाये सोने पे फरोख्त करें, ये वह ख्याल था जो दुनिया में जो अरब दुनिया को मग्रीबी ख्यालों से निकाल कर मुस्लिम दुनिया के हक में झुका देता, ऐसा पहले भी हो चूका था साल 2000 में ईराक साबिक सदर सद्दाम हुसैन ने एलान किया था की वह अपना तेल डॉलर्स के बजाये यूरो में बेचेंगे, और यही वह असल वजह थी जिसके वजह से बिना कोई ठोस वजह के बिना सबूत के ईराक पे चढ़ाई कर दी गयी और सद्दाम हुसैन को फांसी दी गयी, मुअम्मर गद्दाफी के भी साथ यही हुआ क्यूंकि उनका मकसद डॉलरों को नीचा दिखाना था, लेकिन अमेरिका समेत किसी भी मग्रीबी मुमालिक को कबूल नहीं हुई, इसीलिए अमेरिका ने नेटो मुमालिक के सात मिल कर लीबिया को तबाह करने का मंसूबा बनाया और मुअम्मर गद्दाफी को डॉलर और सोनो की दुनिया पे हुक्मरानी ख़त्म करने का खवाब चूकना चूर कर दिया, सोने पे खरीदो फरोख्त करना ऐसी चीज है जो दुनिया के ऊपर पर गहरे असरात की ताक़त रखता है, ना सिर्फ दुनिया के ऊपर बल्कि यही वह रास्ता है जो की गरीब मुस्लिम मुमालिक समेत गुलाम मुस्लिम मुमालिक को भी मगरिब से आगे ले जाने की सलाहियत रखता है, और यही वह वाहिद वजह भी है जो मग्रीबी खुदाओं को किसी भी सूरत में मंजूर नहीं हुआ ।
मुअम्मर गद्दाफी का ख़्वाब-
कहने को तो यूंही लीबिया और गद्दाफी के तबाही की वजह कहीं तेल का जखीरा बना तो कहीं सोने पे फरोख्त करना तो कहीं कागजी नोट वजह बनी, लेकिन इसी मसले को अगर इस्लामिक नज़रियात से राजनीतिकरण करके देखा जाए तो कोई शक नहीं की कुछ अलग पहलु देखने को मिले, जैसे अमेरिका द्वारा किये गए मुस्लिम देशों की तबाही, मुस्लिम हक्प्रस्त लीडर का तख्तापलट और क़त्ल, क्यूंकि ये पहली बार नहीं इस से पहले भी हो चुके हैं, आईये कुछ नजर डालते हैं-
जैसा की पहले बता चूका 1967 में हुए सिक्स डेज ऑफ़ वार में अरब मुल्क और इसराइल की जंग में इसराइल की जीत हुई जिसकी वजह से अरब और अफ्रीका के नक्से और सियासी हालात में बड़े पैमाने पे बदलाव आये, मिस्र में जमाल अब्दुल नासिर की हुकूमत गयी और अनवर सादात को हुकूमत मिली, और लीबिया में कर्नल मुअम्मर गद्दाफी को जंग में अरबों के सप्पोर्ट से इख्तेदार मिला, जहां मिस्र और सीरिया ने इसराइल से समझोते कर लिए वहीँ गद्दाफी ताउम्र इस समझौते के लिए तैयार न हुए, गद्दाफी पे कई बार जानलेवा हमला हुआ जिनमे उनके बच्चे भी शहीद हुए,
एक नजरिया इस्लामिक दुनिया –
70 के दशक में पाकिस्तान के सदर जुल्फेकार अली भुट्टो ने इतिहासिक इस्लामिक समिट बुलाई, जिसमे दुनिया भर के इस्लामिक मुल्क शामिल हुए, इस समिट में उन्होंने इस्लामिक जगत को एक अलग नजरिया दिया, जिसका मुख्य अजेंडा था, तमाम इस्लामिक मुल्कों की करेंसी एक होगी, पाकिस्तान उसका केंद्र बनेगा, तमाम मुल्कों की एक फ़ौज बनेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका इस्राइल और नाटो जैसे देशों से इस्लामिक दुनिया का दिफ़ा करना होगा, और पूरी दुनिया के मुसलमानों को एक उम्मत होने के नाते हर हाल में माली मदद करना, ये एक ऐसा कदम था जिस से अमेरिका इसराइल और नाटो देशों में भूचाल आगया, क्यूंकि अगर ऐसा होता तो शायद ही दुनिया कोई मुसलमान कमजोर होता और गरीब होता, और इस समिट के अनुसार अगर व्यस्था प्रणाली बनायी जाती तो पस्छिमी देशों की हालत ख़राब हो जाती,, इस समिट को “2nd islamic Summit” or “ islamic Summit OF Pakistan “ के नाम से जाना जाता है,
इस्लामिक जगत के इस सुनहरे सपने का विनाश-
जब अमेरिका को इस समिट के बारे में पता चला तो सभी नाटो देश को देखा ना गया उसके बाद उनकी राजनीतिकरण कुछ यूं हुई, पकिस्तान में भुट्टो का तख्तापलट और उन्हें फांसी दी गयी, सउदिया में शाह फैसल का क़त्ल, सूडान में ईदी अमीन के खिलाफ आन्दोलन, इराक के खिलाफ हमले और इरान में शिया क्रांति, क्यूंकि इस समिट में इरान के “ रजा शाह पहलवी” शामिल हुए थे, खुमैनी के नेर्तत्व में उठी इस क्रान्ति ने मिडिल ईस्ट के सारे समीकरणों को बदल के रख दिया, सुन्नी शिया में बंटने से उस समिट क मकसद में जो ठेंस लगने के बाद भी अगर उसके आगे तक कोई उस समिट के आधार पे अड़ा रहा तो वो थे गद्दाफी, जिन्होंने 40 साल में ना केवल लीबिया की गरीबी दूर की बल्कि अफ़्रीकी देशों में सूडान, सोमालिया, इथोपिया, नाइजीरिया शामिल थे जहां गद्दाफी ने उनके अवाम को रोजगार दिया,
गद्दाफी की मांग और अमेरिका की साजिश-
तेल व्यापार के डील में गद्दाफी द्वारा अमेरिका के सामने रखा गया प्रस्ताव ही अमेरिका की नींद हराम कर दी थी, गद्दाफी ने कहा इस रद्दी नोट का कोई मोल नहीं हमें गोल्ड चाहिए, लेकिन परिणामस्वरूप अमेरिका ने लीबिया पे प्रतिबंध लगा दिया, परेशानी बढ़ते देख गद्दाफी ने फिर डालर लेने की बात मान ली, लेकिन डालर मिलते ही उस करेंसी का गोल्ड खरीदना शुरू कर दिया, अमेरिका अब कुछ नहीं कर सकता था सिवाय हाथ मलने के, क्यूंकि कानून मुअम्मर गद्दाफी का अब कुछ नहीं बिगाड़ सकता था, सद्दाम हुसैन के फांसी के बाद अरब और अफ्रीका में जो कुछ था गद्दाफी ही थे, जो अमेरिका से बचे हुए थे और अकलमंदी का सबूत देते हुए पूरी दुनिया से राब्ते में थे, जिस से उन्हें अलग थलग करना नामुमकिन साबित हो रहा था, बिलकुल ऐसे ही जैसे आज तुर्की के सदर रजब तैयब अर्दोगान हैं, अर्दोगान ने तो कुछ महीने पहले हुए तख्तापलट को नाकाम कर दिया, लेकिन गद्दाफी इसमें चूक गए, और शिया गद्दारों के झांसों की वजह से बच ना पाए,
अरब स्प्रिंग का आन्दोलन –
अरब स्प्रिंग का आन्दोलन जो ट्यूनीशिया से शुरू हुआ और सीरिया में अटका हुआ था, उसका असल मकसद ही गद्दाफी को ख़त्म करना था, जो उस समय अमेरिका के गले में हड्डी बनके अटके हुए थे, जैसे आज कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बारे में मीडिया चिल्लाती रहती है, 2011 में वही हाल गद्दाफी के भी साथ हुआ था, ताकि जब एक आजाद मुल्क में अमेरिका अपनी बादशाही दिखाए तो दुनिया उसके साथ हो, और यही वजह है की कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बारे में लोगो सही बात से ज्यादा मनगढ़ंत गलत बात पता है ।
गद्दाफी की मौत-
गद्दाफी का अंत 20 अक्टूबर को हुआ था। 2011 में 20 अक्टूबर को गद्दाफी को अपने ही होमटाउन सिर्त में एक संदिग्ध सैन्य हमले में मार गिराया गया था। गद्दाफी भले ही अपने शासन काल में बर्बर रहा हो, लेकिन इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता, कि इस शासक ने अपनी देश की जनता के लिए जितना किया, उतना शायद ही कोई कर सके। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर इराक में सद्दाम हुसैन और लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी सत्ता में होते तो दुनिया बेहतर जगह होती । उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने कहा था कि अगर मुअम्मर गद्दाफी और सद्दाम हुसैन पर परमाणु हथियार होते तो उनका ये हाल ना होता ।
गद्दाफ़ी के द्वारा किये गए अच्छे कार्य-
हालांकि, गद्दाफी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जिनके बारे में कम लोग जानते होंगे। तो आइए जानते हैं गद्दाफी और लीबिया के बारे में कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं...
आज गद्दाफी को कर्नल गद्दाफी के नाम से भी जाना जाता था। आज भी लीबिया के नागरिकों का एक बड़ा तबका इस बात से असहमत नजर आता है कि गद्दाफी एक तानाशाह था या फिर वह आतंकियों को बढ़ावा देता था।
आइए आज हम आपको उन 10 खास बातों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में लीबिया ने अमेरिका जैसे कई देशों के सामने भी एक आदर्श पेश किया था।
* घर हर व्यक्ति का मानवाधिकार
गद्दाफी का मानना था कि घर हर व्यक्ति और परिवार के लिए मानवाधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। ऐसे में घर पर किसी और का हक नहीं होना चाहिए। गद्दाफी की वर्ष 1975 में पब्लिश हुई ग्रीन बुक में यह बात लिखी थी।
लीबिया में 'घर' मानव अधिकार की श्रेणी में शामिल थे। लीबिया के हर नागरिक को उसका खुद का घर देना सरकारी जिम्मेदारी थी। बाते दें कि गद्दाफी ने कसम खाई थी कि जब तक लीबिया के हर नागरिक को उसका खुद का घर नहीं मिलता, तब तक वह अपने माता-पिता के लिए भी घर नहीं बनवाएगा। यही वजह थी कि गद्दाफी अपने परिवार के साथ टेंट में रहता था।
* शिक्षा और इलाज में बेस्ट था
गद्दाफी के शासन काल में लीबिया अरब और अफ्रीकी क्षेत्र में एक ऐसा देश था जहां के नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा और इलाज की सुविधा थी। अगर किसी नागरिक को लीबिया में किसी एजुकेशनल कोर्स या फिर इलाज की सुविधा लेने की इच्छा नहीं होती थी तो फिर उसे विदेश जाने के लिए सरकार की ओर से पैसा मिलता था।
लीबिया में सभी लोगों के लिए हेल्थ फैसिलिटी पूरी तरह से फ्री थीं। यहां लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं पर आने वाला सारा खर्चा गद्दाफी सरकार खुद वहां करती थी। साथ ही, देश के बाहर भी इलाज कराने पर मेडिकल फैसिलिटी पर आने वाला पूरा खर्च सरकार ही उठाती थी।
* दुनिया का आंठवां अजूबा सिंचाई प्रोजेक्ट
गद्दाफी जिस समय लीबिया के शासक थे तो उन्होंने देश में मानवनिर्मित एक नदी की डिजाइन तैयार की थी। इस नदी को यहां का सबसे बड़ा सिचाईं प्रोजेक्ट भी कहते हैं और इस नदी से सिंचाईं के अलावा पूरे लीबिया में लोगों को पानी आसानी से मिलता था। खुद गद्दाफी ने इसे 'दुनिया का आंठवां' अजूबा करार दिया था।
* फ्री में शुरू होता बिजनेस
अगर किसी लीबियन नागरिक को किसी फार्म हाउस के जरिए बिजनेस की शुरुआत करनी होती तो फिर उसे एक घर मिलता, फार्म के लिए जमीन दी जाती और मुफ्त में खेती के लिए बीज दिए जाते थे।
* नए जोड़ों को शादी पर मिलते थे 32 लाख रुपए
लीबिया में शादी करने वाले हर जोड़े को गद्दाफी की तरफ से 32 लाख रुपए (50 हज़ार डॉलर) की राशि दी जाती थी। इतना ही नहीं, लीबिया में बच्चों की पैदाइश के वक्त भी महिला और उसके बच्चे को करीब सवा 3 लाख रुपए की रकम दी जाती थी।
* बच्चे के जन्म पर 5000 अमेरिकी डॉलर
कोई भी लीबियन महिला अगर किसी बच्चे को जन्म देती तो उसको खुद के लिए और उसके बच्चे के लिए सरकार की ओर से 5,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाते थे।
* बिजली मिलती थी फ्री
गद्दाफी के शासन में नागरिकों को मुफ्त बिजली सप्लाई होती थी। लीबिया में बिजली पूरी तरह से फ्री थी और किसी भी तरह के बिल की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। ये यहां के लोगों के बुनियादी अधिकारों में शामिल था। यहां लोगों को बाकी मुल्कों की तरह बिजली का बिल जमा नहीं करना पड़ता था। इसका पूरा खर्च देश की सरकार उठाती थी।
* पेट्रोल सबसे सस्ता
गद्दाफी के समय लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.14 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर तक होती थी।
* देश में बढ़ाया शिक्षा का स्तर
गद्दाफी से पहले लीबिया में सिर्फ 25 प्रतिशत लोग ही शिक्षित थे लेकिन गद्दाफी के शासनकाल में यह आंकड़ा 87 प्रतिशत तक पहुंच गया था। लीबिया में गद्दाफी सरकार की ओर से लोगों के लिए फ्री पढ़ाई की व्यवस्था थी। इतना ही नहीं, देश में जरूरी एजुकेशन न मिलने पर स्टूडेंट्स को बाहर जाने की भी सुविधा थी। वहीं, विदेश में पढ़ाई पर आने वाला पूरा खर्च तो सरकार उठाती ही थी। इसके साथ ही बाहर रहने के लिए महीने के खर्च के तौर पर डेढ़ लाख रुपए और कार अलाउंस अलग से दिया जाता था।
* जीरो प्रतिशत इंट्रेस्ट पर मिलता था लोन
लीबिया दुनिया की अकेला ऐसा देश था जिसके पास खुद का बैंक था और इसकी वजह से यहां के नागरिकों को जीरो प्रतिशत इंट्रेस्ट पर कर्ज मिलता था। लीबिया पर किसी भी देश का कोई कर्ज भी नहीं था। लीबिया में गद्दाफी शासन का अपना खुद का स्टेट बैंक था। इसके जरिए वो आपने नागरिकों को दिए गए बैंक लोन पर ब्याज नहीं वसूलता था। यानी यहां लोगों को लोन बिना किसी ब्याज के बड़ी आसानी से मिलता था और केवल लोन की रकम ही चुकानी पड़ती थी। साथ ही, लीबिया में ऑयल की बिक्री से आने वाली रकम का एक हिस्सा सीधे यहां के नागरिकों के बैंक खाते में जाता था।
* गोल्ड दीनार
गद्दाफी ने अपने शासनकाल के खत्म होने से पहले पूरे अफ्रीकी क्षेत्र में सिर्फ एक ही मुद्रा लाने की तैयारी कर ली थी।
सभी तथ्य को एकत्रित करने में गूगल, विकिपेडिया, अन्य वेबसाइट्स, न्यूज प्रोटोकॉल और मुन्शफ न्यूज और कुछ दोस्तों साथ लिया गया है-
✍Syed Faizan Siddiqui

No comments:
Post a Comment